Skip to main content
accessibility-icon
Accessibility Tools
Color Contrast
High Contrast
Normal Contrast
Text Size
Font Size Increase
Font Size Decrease
Normal Font
Text Spacing
Line Height

गोपनीयता

एन.सी.एल. अपने ग्राहकों से प्राप्त किसी गोपनीय आँकडे़ को सर्वाधिक महत्त्व; देती है । ग्राहक के आकड़ों की गोपनीयता बनाए रखने के सम्बन्ध‍ में एन.सी.एल. ने निम्नेलिखित कदम उठाए हैं :-

  • एन.सी.एल. समान क्षेत्रों में ग्राहक के प्रतिद्वन्द्वियों के साथ काम नहीं करती है ।
  • एन.सी.एल. अपने ग्राहकों के साथ गोपनीयता का एक करार सम्पन्न करती है । इस करार में यह गारण्टी दी जाती है कि उन्हें दिए गए ऑंकड़ों को सुरक्षित रखा जाएगा ।
  • एन.सी.एल. अपने वैज्ञानिकों के साथ भी गोपनीयता का करार सम्पमन्न करती है ताकि सूचना की गोपनीयता सुनिश्चित की जा सके ।
  • एन.सी.एल. के अन्दर ग्राहकों से प्राप्त सभी सूचनाओं के रखरखाव की व्यवस्था ‘‘जानने की आवश्यकता’’ के आधार पर की जाती है ।
  • औद्योगिक ग्राहकों द्वारा प्रायोजित परियोजनाओं में शोधछात्रों को शामिल नहीं किया जाता है ।
  • एन.सी.एल. अपने आन्तिरिक पत्र-व्ययवहार/प्रलेखन में परियोजना का विस्तृयत ब्योरा नहीं देती है । आन्त‍रिक पत्राचार/प्रलेखन में केवल एक सामान्य शीर्षक का ही उल्लेख किया जाता है ।
  • एन.सी.एल. ने बाहरी एजेंसियों द्वारा इस प्रकार की परियोजनाओं से सम्बन्धित सूचना को अपनी वार्षिक रिपोर्टों और अन्यो रिपोर्टों में प्रकाशित करने के लिए रोक लगा दी है ।
  • इन परियोजनाओं के बारे में कोई भी सूचना प्रेस, मीडिया, सेमिनार, तथा किसी प्रकाशन को देने के लिए प्रभाग प्रमुख और निदेशक की लिखित अनुमति आवश्यक है ।
  • अनुसंधान विषयक नोटबुकों और अभिलेखों को गोपनीय दस्तावेज की तरह रखा जाता है । उचित प्राधिकार के द्वारा ही इन दस्तावेजों को देखने की अनुमति दी जाती है ।
  • एन.सी.एल. प्रबन्धन अपने संविदा अनुसंधान/परामर्शी कार्यों में उच्च स्तर की निजी और व्यावसायिक नैतिकता का अनुपालन करता है । इस प्रकार के कार्यों के सम्पाादन में हितों के टकराव से बचने का पूरा ध्या्न रखा जाता है ।

 

An unhandled error has occurred. Reload 🗙