वर्ष 1942 में स्थापित वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) एक स्वायत्त निकाय है एवं भारत का सबसे बड़ा अनुसंधान एवं विकास संगठन है । इस संगठन की पूरे देश भर में 39 प्रयोगशालाएँ, 50 क्षेत्रीय केन्द्र अथवा विस्तारित केन्द्र हैं जिनमें 17,000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं ।
