साइबर सुरक्षा : परिचय
सूचना प्रौद्योगिकी ने सामाजिक-आर्थिक परिदृश्यों पर महत्वपूर्ण योगदान और प्रभाव डाला है। डिजिटल प्रौद्योगिकी को तेजी से अपनाने से रोजगार के अवसर, जीवन को सरल बनाना, व्यापार करना आसान बनाना और जानकारी तक पहुंच जैसी सुविधाएँ बढ़ी हैं।डिजिटल प्रौद्योगिकी और इंटरनेट को अपनाने से साइबर अपराध की घटनाओं में भी वृद्धि हुई है।
इसे सावधानी, सतर्कता, जागरूकता और जानकारी की सुरक्षा के लिए उचित उपकरणों के उपयोग के साथ नियंत्रित या कम किया जा सकता है। इस दस्तावेज़ में प्रदान किए गए सुझाव और सिफारिशें उपयोगकर्ता को जानकारी/डेटा और उपकरण को सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं।
