Skip to main content
accessibility-icon
Accessibility Tools
Color Contrast
High Contrast
Normal Contrast
Text Size
Font Size Increase
Font Size Decrease
Normal Font
Text Spacing
Line Height

एन.सी.एल. का भ्रमण

एन.सी.एल. पश्चिमी भारत के महाराष्ट्र राज्य में पुणे शहर में स्थित है । महाराष्ट्र देश का सर्वाधिक समृद्ध राज्य है । भारत की व्यावसायिक राजधानी – बम्बई (मुम्बई) भी इसी राज्य में स्थित है । मुम्बई से पुणे की दूरी 180 कि.मी. है और रेलगाड़ी/टैक्सी या बस द्वारा पुणे पहुँचने में 3 से 4 घण्टे का समय लगता है।

विदेशी आगन्तुकों के लिए पुणे पहुँचने का सर्वधिक सुविधाजनक साधन हवाईजहाज है जो मुम्बई से उपलब्ध है । मुम्बई से पुणे के लिए अनेक बसें और टैक्‍सियॉं भी उपलब्ध हैं । अधिकॉंश आगन्तुक मुम्बई से चलकर रमणीय और सौन्दर्यपूर्ण पश्चिमी घाटों को देखते हुए पुणे पहुँचते हैं । पुणे रेल द्वारा भी भारत के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है ।

पुणे शहर महाराष्ट्र की सांस्कृतिक और शैक्षणिक राजधानी है । परम्परागत रूप से पुणे मराठी संस्कृति और भाषा का गढ़ रहा है । पुणे एक ऐतिहासिक शहर भी है । वर्तमान में पुणे एक अत्याधुनिक शहर के रूप में अनेक संस्थानों, संगठनों, उद्योगों, रक्षा प्रतिष्ठानों, अनुसंधान प्रयोगशालाओं, शैक्षणिक संस्थाओ और चिकित्सा का केन्द्र बन गया है । पुणे में शिक्षा, समृद्धि और सामाजिक स्वतंत्रता का स्तर अपेक्षाकृत ऊँचा है ।

पुणे आगमन पर एन.सी.एल. पहुँचना काफी आसान है । एन.सी.एल. परिसर पुणे शहर के उत्तरी- पश्चिमी दिशा में स्थित है । यह विशाल परिसर है और पुणे विश्वविद्यालय के बहुत नजदीक है । एन.सी.एल. परिसर काफी प्रसिद्ध है और कोई भी ऑटोरिक्शा चालक या टैक्सी ड्राइवर आपको आसानी से एन.सी.एल. पहुँचा सकता है ।

एन.सी.एल. परिसर एक बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है जो पुणे विश्वविद्यालय परिसर से भी बड़ा है । इसके आसपास पहाड़ियॉं एवं एक झील है। एन.सी.एल. का मुख्य द्वार डॉ. होमी भाभा सड़क (पाषाण रोड़) पर है । यह सड़क पाषाण होते हुए राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एन.डी.ए.), खड़कवासला जाती है । एन.सी.एल. परिसर में स्टाफ के आवास के लिए क्वार्टर तथा अन्य सुविधाऍं भी हैं। एन.सी.एल. परिसर के चारों तरफ काफी मात्रा में वृक्षसमूह (पेड़-पौधे) और जीवजन्तु हैं ।

An unhandled error has occurred. Reload 🗙