Skip to main content
accessibility-icon
Accessibility Tools
Color Contrast
High Contrast
Normal Contrast
Text Size
Font Size Increase
Font Size Decrease
Normal Font
Text Spacing
Line Height

रासायनिक अभियांत्रिकी एवं प्रक्रिया विकास

रासायनिक अभियांत्रिकी एवं प्रक्रिया विकास प्रभाग सम्बद्ध समस्याओं के निराकरण हेतु नवोन्मेष एवं ज्ञान के आधार के निर्माण पर ध्यान देता है । रासायनिक अभियांत्रिकी एवं प्रक्रिया विकास वास्तविक जीवन की समस्याओं के निराकरण हेतु नई दृष्टि एवं पद्धतियों का विकास करता है । इस प्रभाग का शोधकार्य मुख्यत: रासायनिक उद्योग पर केन्द्रित होता है । रसायन उद्योग प्रतिदिन लाखों लोगों के जीवन से जुड़ी हुई होती है और मानव जीवन की गुणता को बढ़ाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है । रासायनिक अभियांत्रिकी एवं प्रक्रिया विकास का वैज्ञानिक दल पारंपरिक रसायन उद्योग के आगे जाकर ऊर्जा एवं बिजली (कोयला, सौर, पवन, जैव आदि), खाद्य, स्वास्थ्य विषयक (इम्प्लान्ट्स, डाइग्नोसिस एवं अन्य), पदार्थ (बहुलक, धातु, सिमेन्ट एवं अन्य प्रगत पदार्थ), जल आदि जैसे प्रतिस्पर्धात्मक उद्योगों में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है । रासायनिक अभियांत्रिकी एवं प्रक्रिया विकास द्वारा प्रतिस्पर्धा पर प्रभाव डालने एवं उसके द्वारा उक्त उद्योग क्षेत्रों में वृद्धि दर, धारणीयता एवं सम्मिलितता को आगे बढ़ाने हेतु प्रयास किए जाते हैं ।

प्रोफ़ाइल खोजें

सीएसआईआर - राष्ट्रीय रसायन प्रयोगशाला,
डॉ. होमी भाभा रोड,
पुणे भारत 411 008
ईमेल :- Show Email
दूरभाष :- +91-20-25902153